HomeCovid-19हल्द्वानी न्यूज : महेश शर्मा व हेमंत बगड़वाल पहुंचे गौ सेवा करने,...

हल्द्वानी न्यूज : महेश शर्मा व हेमंत बगड़वाल पहुंचे गौ सेवा करने, सा​हू एंड टीम की सराहना

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में आज लगातार 48 वें दिन गौ सेवा अभियान जारी रहा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हेमन्त बगडवाल व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने गौ सेवा में हिस्सा लिया व गायों का अपने हाथों से चारा खिलाकर गौ सेवा अभियान में लगी टीम का मनोबल बढ़ाया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हेमन्त बगडवाल ने कहा लॉक डाउन में बेजुबान के दर्द को समझना बहुत बड़ी महानता का कार्य है। प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा हेमन्त साहू और उनकी टीम ने लगातार गौ सेवा कर बहुत बड़ी मिसाल पेश की है जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। इस मौके पर पंकज कश्यप, जीत सिंह, हैप्पी महेश्वरी, अंशु रॉनी, सन्दीप यादव व साहिल राज उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments