HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कार्य बहिष्कार पर उतरे सैनिक कल्याण के संविदा कर्मचारी

Bageshwar News: कार्य बहिष्कार पर उतरे सैनिक कल्याण के संविदा कर्मचारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सैनिक कल्याण बोर्ड में नियुक्त संविदा कर्मचारियों ने विभागीय संविदा में लेने और सातवें वेतन आयोग का लाभ देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में रमेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सभा का आयोजित हुई। उन्होंने कहा केंद्रीय सैनिक बोर्ड की गाइडलाइन और उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने की समान व्यवस्था है, लेकिन विभाग ने अधिकारियों को संविदा में नियुक्त किया है। विभाग में रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली जाती है। इसमें जिलाधिकारी नामित सदस्य होते हैं। गत सोलह साल से विभाग के सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी को विभागीय मुखिया की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों और सिविल अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों का मानसिक शोषण किया जा रहा है। संकल्प लिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी वह आंदोलन पर डटे रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments