HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Big News: घर में घुसा सांप और मची अफरा—तफरी, वन विभाग...

Bageshwar Big News: घर में घुसा सांप और मची अफरा—तफरी, वन विभाग की टीम पहुंची

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां कठायतबाड़ा में एक घर के भीतर सांप घुस गया। जिससे वहां अफरा—तफरी व दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन वह सांप को पकड़ पाने में नाकाम रही। जिससे घर में अभी भी दहशत बरकरार है। टीम फिलहाल मौके पर बनी हुई है।

लोनिवि परिसर के आवासीय मकान में बसंत चंदोला रहते हैं। अपराह्न एक सांप उनके घर के भीतर घुस गया। उस समय परिवार के लोग दिन का भोजन कर आराम कर रहे थे। सांप को देखते ही वह हैरान हो गए और अफरातफरी मच गई। तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम दलबल के साथ पहुंची। लेकिन सांप उन्हें नहीं मिल सका। जिसके कारण अभी भी दहशत बनी हुई है। दरसल लोनिवि के काफी पुराने आवास जर्जर हालत में हैं।

लकड़ी, पत्थर और टिन की छत होने के कारण यहां सांप आदि की दहशत बनी रहती है। परिसर के आसपास सफाई का भी अभाव है। गाजर घास के अलावा अन्य घास जमी हुई है। स्थानीय लोगों ने विभाग ने स्वच्छता अभियान चलाने और उगी घास को हटाने की मांग की है। इधर, टीम में शामिल त्रिलोक पांडे ने कहा कि टीम मौके पर बनी हुई है। संभवत: सांप उनके आने से पहले भाग सकता है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments