HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : बदरी धाम के रावल व उनके तीन सहयोगियों की...

ब्रेकिंग न्यूज : बदरी धाम के रावल व उनके तीन सहयोगियों की कोरोना सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम के रावल एवं उनके तीन सेवकों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। श्री बदिनथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी एम्स ऋषिकेश के परामर्श पर 14 दिन क्वांरटीन पर ऋषिकेश में ही रहेंगे।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 4 मई तक रावल को ऋषिकेश में रूकने का परामर्श दिया गया इसके बाद दूसरा कोरोना टेस्ट किया जायेगा।
4 मई स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात जोशीमठ जा सकेंगे श्री बद्रीनाथ धाम के रावल।
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश से जारी रिपोर्ट के हवाले से एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल एवं मेडिकल शोसियल सर्विस आफिसर हेमचंद्र भट्ट ने यह जानकारी दी।
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड से जुड़े मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया एम्स से उन्हें इस बावत सूचना मिली कि प्रथम दृष्टया बदरीनाथ के रावल एवं उनके सहयोगी स्वस्थ हैं। अलबत्ता रावल को 4 मई तक ऋषिकेश में ही होम क्वारेंटाईन की सलाह गयी है। तत्पश्चात उनका दूसरा कोरोना टेस्ट किया जाना है। दूसरे कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के पश्चात रावल जोशीमठ रवाना होंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी को देखते हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट की तिथि परिवर्तित कर 15 मई की गयी है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल निश्चत थी।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments