HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड कार्यकारिणी का विस्तार, संगठन को...

Bageshwar News: विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड कार्यकारिणी का विस्तार, संगठन को सुदृढ़ करने का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विश्व हिंदू परिषद काफलीगैर की खरेही में हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया गया। जिसमें परिषद की कार्यकारिणी को मजबूत करने का निर्णय लेते हुए जिलांतर्गत गरुड़, कांडा व कपकोट में कार्यक्रम आयोजित करके अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

प्रखंड को दृढ़ता के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें ईश्वर जोशी प्रखंड अध्यक्ष,
प्रकाश गुरुरानी उपाध्यक्ष, नरेश पांडेय व नवीन जोशी उपाध्यक्ष, मुकेश जोशीप्रखंड मंत्री, प्रकाश जोशी प्रखंड सह मंत्री, गिरीश पांडेय संरक्षक, नीरज जोशी संयोजक, प्रदीप तिवारी सह संयोजक, सार्थक जोशी गौ प्रमुख, देवीदत्त कोषाध्यक्ष, आशीष जोशी मीडिया प्रमुख तथा कोमल जोशी को दुर्गा वाहिनी संयोजिका बनाया गया है।

इस मौके पर प्रखंड को मजबूत करने के साथ ही आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों में प्रमुख भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता शेर सिंह मलड़ा ने की। बैठक में संजय नेगी, प्रधान छानी राजेंद्र नेगी, प्रधान जोशीगांव प्रकाश गुरुरानी, उपकार जोशी, नीरज जोशी, राहुल जोशी, कमल जोशी, धीरज जोशी, सार्थक जोशी, मनोज कुमार जोशी, कमल किशोर जोशी, आयुष आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments