HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: धरने पर जमे रहे खफा नौ जिला पंचायत सदस्य, अनसुनी...

Bageshwar News: धरने पर जमे रहे खफा नौ जिला पंचायत सदस्य, अनसुनी से बढ़ रहा आक्रोश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत सदस्यों का विगत 15 जून से चल रहा धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलनकारियों ने उनकी मांगों पर कार्यवाही नही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिला पंचायत परिसर में वित्तीय अनियमितता सहित विभिन्न मांगों को लेकर 15 जून से चल रहा आंदोलन जारी है। आंदोलन कारियो ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता सहित कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा नियमित वाहन चालकों को कार्यालय में बैठाकर संविदा वालों से वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जबकि सदन में अध्यक्ष के विवेकाधीन कोष 20 प्रतिशत तय किया गया था। लेकिन अध्यक्ष द्वारा सदन के प्रस्ताव को दरकिनार करते हुए 55 प्रतिशत अपना विवेकाधीन कोष रख लिया। जबकि सदस्यों की मांग समान धनराशि बितरण की है। उन्होंने शीघ्र समाधान नही होने पर उग्र आंदोलन के साथ साथ न्यायालय की शरण जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान सुरेंद्र खेतवाल, रूपा कोरंगा, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, रेखा देवी, पूजा आर्य, वंदना ऐठानी आदि मौजूद थे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments