HomeUttarakhandAlmoraBig News Almora: दूसरे रोज भी अनशन पर अडिग रहे भानु जोशी,...

Big News Almora: दूसरे रोज भी अनशन पर अडिग रहे भानु जोशी, समर्थन में पहुंचे उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने सरकार को कोसा, समर्थन में आशा वर्कर्स भी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विभिन्न मांगों को लेकर यहां गांधी पार्क में आंदोलन कर रहे उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी दूसरे रोज भी अनशन पर डटे रहे। आज उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी तथा द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी भी आंदेालन को समर्थन देने पहुंचे और उन्होंने भाजपा सरकार पर राज्य की जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। आज आर्शा वर्कर्स भी श्री जोशी के आंदोलन को समर्थन दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अनशन स्थल पर पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी अपने संबोधन में भाजपा की डबल इंजन की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का भू—माफियाओं के सांथ गठजोड़ है, इसीलिए सरकार उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। दूसरे राज्य के भू—माफियाओं को सरकार ने उत्तराखंड में खुली छूट दे दी है। श्री ऐरी ने कहा कि कहा कि उक्रांद नेता भानु प्रकाश जोशी आज जनता के मुद्दों की लड़ाई के लिए अनशन पर बैठे हैं, उन्हें इसका प्रतिफल जनता आने वाले समय में जरूर देगी। श्री ऐरी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित आशा वर्कर्स के आंदोलन का भी समर्थन किया।

इस मौके पर द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की नीयत में खोट है, अन्यथा सरकार वर्षों से लंबित अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को संचालित कर चुकी होती। भू कानून पर उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि भू—कानून रद्द करने की क्या मजबूरी थी। उन्होंने कहा कि यह सब पहाड़ की जमीनों को भूमाफियाओं के हाथों बेचने के लिए हुआ है। उक्रांद नेता ब्रह्मननंद डालाकोटी ने भी भानु प्रकाश जोशी द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड को भू कानून की सख्त आवश्यकता है। इनके अलावा कुंदन सिंह बिष्ट, पंकज चन्याल, प्रमोद कुमार जोशी, केशव दत्त काण्डपाल आदि ने भी सरकार पर जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना आज ज्ञापन लेने आंदोलन स्थल पर पहुंची। उन्होंने ज्ञापन लेते हुए मांगों को सरकार तक पहुंचाने और​ जिला स्तर की मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इधर एक्स पैरा मिलट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। उनके साथ धरने में उक्रांद के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह बनौला, दिनेश जोशी, गिरिश गोस्वामी, प्रमोद जोशी, पंकज चनयाल, गिरिश साह, मुमताज कश्मीरी, दिवान बनौला, हरीश जोशी, प्रभाकर जोशी, कपिल, बसंत कुमार, केशव दत्त कांडपाल, गिरीश शाह, गोपाल मेहता, दुर्गा दत्त भट्ट, कृष कुमार, गजेंद्र लोहिया, आनंद गर्वित पंत, प्रभाकर जोशी, जीवा परिहार, मुन्नी बिष्ट, मंजू जीना, ललिता देवी, पुष्पा देवी, हेमा नगरकोटी, रमा तिवारी, पवन सिंह, विक्रम सिंह, संदीप सिंह, रोहित कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments