HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: पुलिस विभाग में लगभग 40 साल की सफल सेवा कर...

Almora News: पुलिस विभाग में लगभग 40 साल की सफल सेवा कर भगवान हुए सेवानिवृत्त, एसएसपी समेत स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां पुलिस कार्यालय में आज सेवानिवृत्त होने पर उप निरीक्षक भगवान सिंह को पूरे पुलिस स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट उन्हें स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

उप निरीक्षक भगवान सिंह पुलिस विभाग में 39 वर्ष, 11 माह 15 दिन सेवा करने के बाद आज सेवानिवृत्त हुए हैं। विदाई कार्यक्रम में उनकी कर्तव्य निष्ठा, मेहनत व लगन से किए गए कार्यो की सराहना करते की गई। साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ व सुखी रहने की कामना करते हुए विदाई दी गई।

विदाई कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव टम्टा, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक वैभव सैनी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, यातायात निरीक्षक गणेश हरड़िया, डीसीआरबी के प्रभारी नासिर हुसैन, एलआईयू निरीक्षक कमल कुमार पाठक, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक अयूब अली व दामोदर कापड़ी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रहलाद राम, दीपक कुमार, पवन कुमार, राजेन्द्र कोरंगा आदि कई पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments