भावपूर्ण पल : सेवानिवृत्ति पर चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट को दी भावभीनी विदाई, सेवाकाल की मुक्त कंठ से की सराहना

0

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी


ADVERTISEMENTS

क्वारब चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट की सेवानिवृत्ति पर यहां हुए एक कार्यक्रम में पुलिस कार्मिकों व आम जनता द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस मौके पर उनके सेवाकाल की भरपूर सराहना करते उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

वक्ताओं ने कहा कि चौकी इंंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट ने एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान छोड़ी है। उन्होंने कहा कि दिलीप सिंह बिष्ट एक बेहद मिलनसार व मृदभाषी व्यक्ति हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुना व हर स्तर पर निस्तारण करने के लिए प्रयासरत रहे। कानून—व्यवस्था के अनुपालन में उन्होंने अत्यंत सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया। वक्ताओं ने कहा कि चौकी में आने वाले हर फरियादी की समस्याओं को वह सुना करते थे और यहां आने वाले को कभी निराश नही लौटना पड़ा।

चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि वह दिये गये आदर व प्रेम के लिए आम जन के आभारी हैं। उन्हें यहां भरपूर प्रेम मिला। उन्होंने विशेष तौर पर न्यूज पोर्टल सीएनई और क्षेत्रीय संवाददाता का भी अब तक दिये गये सहयोग के लिए आभार जताया।

Uttarakhand – हो गया फैसला : सोमवार से खुलेंगे प्रदेश के स्कूल ! 02 अगस्त से केवल कक्षा 9 से 12 और 16 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को आने की अनुमति, जानिये कितने घंटे होगी पढ़ाई, क्या रहेगा प्रतिबन्धित…..

Uttarakhand : बिना प्राथमिक शिक्षक भर्ती के, सरकार कैसे छू पाएगी 24 हजार सरकारी भर्तियों का आंकड़ा ! प्रशिक्षित बेरोजगारों की सुन नही रहे माननीय

नहीं देखा होगा आपने ऐसा खौफनाक मंजर : यहां पलक झपकते ही राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के साथ पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा हो गया जमींदोज, वीडियो भी देख लीजिए

ADVERTISEMENTS