HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, जिला मजिस्ट्रेट ने उप...

Almora News: वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिला मजिस्ट्रेट को सौंपी जांच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गत 25 मार्च 2021 को धौलछीना—सेराघाट मोटरमार्ग में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश हो गए हैं। ​इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर सीमा विश्वकर्मा को जांच सौंपी है। जांच शुरू करते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि इस वाहन दुर्घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले संबद्ध असंबद्ध या अन्य व्यक्ति 15 दिन के भीतर अपना बयान लिखित या मौखिक रूप में किसी भी कार्यदिवस को उनके कार्यालय/न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 25 मार्च, 2021 को अपराह्न 4:30 बजे धौलछीना-सेराघाट मोटरमार्ग में एक बाईक व ट्रक की टक्कर होने से बाइक संख्या डीएल-8 एससीसी—5191 में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। ट्रक संख्या अज्ञात के खिलाफ 26 मार्च, 2021 को प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज की गयी थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments