HomeUttarakhandAlmoraAlmora : दर्पण समिति के कलाकारों ने वैक्सीनेशन व साफ—सफाई के लिए...

Almora : दर्पण समिति के कलाकारों ने वैक्सीनेशन व साफ—सफाई के लिए किया प्रेरित, कटारमल—चितई में नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से आयोजित कार्यक्रमों के तहत दर्पण समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और जनगीत के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन व साफ—सफाई के प्रति जागरूक किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखपनीय है कि समिति द्वारा इन दिनों जगह—जगह लोगों को वैक्सीन लगाने और स्वास्थ्य का इस बरसात के मौसम में खास ख्याल रखने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में आज कटारमल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां ग्राम प्रधान बलवीर सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी 18 से 45 वर्ष के आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने की अपील की ताकि तीसरी लहर आने से पहले सभी को वैक्सीन लग सके और इस बीमारी से लड़ने में सब एक जुट हो सकें। ग्राम वासियों के बीच वैक्सीन को लेकर फ़ैली भ्रांतियों को नुक्कड़ नाटक और जनगीत के माध्यम से दूर किया गया।

सबको वैक्सीन मुफ़्त वैक्सीन के साथ ही बरसात के मौसम मे खास तौर पर साफ़ सफ़ाई का ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित किया गया ताकि डेंगू, मरेलिया के खतरे से भी बचा जा सके। इस कार्यक्रम में बीडीओ पंकज कांडपाल और ग्राम प्रधान ने भी सभी से कोविड नियमों का पालन करने साथ ही मुफ़्त टीका करण कराने की अपील की और श्रेष्ठ भारत बनाने में अपनी भूमिका अदा करने को कहा। कार्यक्रम में दर्पण समिति से सुहाना, भूमिका कनवाल, दीपक पेटशाली, विप्लव, अमित, विभु कृष्णा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments