HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों को पढ़ाया कर्तव्यों व अधिनियमों...

Bageshwar News: ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों को पढ़ाया कर्तव्यों व अधिनियमों का पाठ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनमिलन केंद्र बड़ी-पन्याली में दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों को उनके कर्तव्यों और पंचायती राज अधिनियम की जानकारी प्रदान की गई।

ADVERTISEMENTSAd

प्रशिक्षक जीवन सिंह दानू ने ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों को उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रधानों ने अपने अधिकारों पर चर्चा की और उनके निदान का संकल्प लिया। इस दौरान जीपीडीपी, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, जैव विविधता, ई-पंचायत, कोविड-19 आदि महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और गोगिना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह गढ़िया ने प्रधानों और वार्ड सदस्यों के सवालों का उत्तर दिया। उन्होंने परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण आदि के बारे में बताया। इस मौके पर चंद्रा देवी, गणेश कोरंगा, हरीश पांडा, जितेंद्र सिंह रावत, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments