सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा द्वाराहाट के प्रभारी निरीक्षक अजय लाल शाह ने चेकिंग के दौरान उमेद सिंह कैड़ा पुत्र हयात सिंह निवासी द्वाराहाट के मकान में बिहार निवासी 06 लोगों को बिना सत्यापन के निवास करते पाया और मकान मालिक उमेद सिंह के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा—83 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मौके पर ही 5000 रुपये का जुर्माना जमा करवाया। साथ उक्त सभी किरायेदारों का मौके पर सत्यापन किया। मोबाइल सुपुर्द किया द्वाराहाट निवासी हिमानी मठपाल का मोबाइल फोन कहीं खो गया था। उन्होंने इस संबंध में थाना द्वाराहाट में शिकायत दर्ज की थी। पुलिस के साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से द्वाराहाट पुलिस ने उनका खोया मोबाईल बरामद कर लिया और हिमानी मठपाल के सुपुर्द कर दिया।