HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: हारमेंस की टीम के नाम रहा सरप्राइज फुटबाल प्रतियोगिता का...

Bageshwar Breaking: हारमेंस की टीम के नाम रहा सरप्राइज फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल, आकर्षक पुरस्कार व ट्राफी प्राप्त की

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां चल रही सरप्राइज फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच हारमेंस की टीम के नाम रहा। टीम ने दो गोल किए और दूसरी टीम एक गोल भी नहीं कर सकी। विजयी टीम को आकर्षक पुरस्कार और ट्राफी भेंट की गई।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रविवार की शाम नुमाइखेत मैदान में युवा स्पोर्ट्स सोसाइटी ने सरप्राइज बागेश्वर सुपर लीग ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें हारमेंस और केडी कलेक्शन के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। हारमिंस की टीम ने 2-0 से फाइनल जीत लिया है। आयोजक टीम की तरफ से धीरेंद्र परिहार ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन खिलाड़ियों ने किया है। जिले के खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया गया।

उन्होंने फाइनल विजेता टीम को शुभकामनाएं दी। इस दौरान दीपक मर्तोलिया, राहुल साह, जीवन जोशी, अनुज साह, किशोर रौतेला, योगेश जोशी, महेंद्र रावल, महेंद्र कार्की, खेल अधिकारी विनोद वल्दिया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments