HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: जेसीबी से कूड़ा हटाने का प्रयास हुआ, तो झाड़ू लेकर...

Bageshwar Breaking: जेसीबी से कूड़ा हटाने का प्रयास हुआ, तो झाड़ू लेकर विरोध में उतर आए सफाई कर्मी, चेतावनी—जल्द मांग नहीं मानी, तो पूरे शहर में कूड़ा फैलाने की धमकी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगरपालिका बागेश्वर व नगर पंचायत कपकोट में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर में चहुंओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां—तहां फैले कूड़े से सड़क व पैदल मार्गो पर चलना दूभर हो गया है। सफाई कर्मचारियों ने अतिशीघ्र उनकी मांगें नहीं माने जाने की दशा में पूरे नगर में कूड़ा फैलाने की चेतावनी दी है। इस चेतावनी से नगर पालिका व नगर पंचायतों में हड़कंप मचा हुआ है।

इधर सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को आम आदमी पार्टी, व्यापार संघ, कांग्रेस व फड़ व्यवसायियों ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार स्वच्छता पर करोड़ों रूपये खर्च करने का दावा कर रही है। वहीं सफाई कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो को नहीं मानकर उनके साथ अन्याय कर रही है।

बागेश्वर में जेसीबी से कूड़ा उठाने का विरोध करते सफाई कर्मचारी।

इधर नगर में पड़ी गंदगी को जेसीबी मशीन के द्वारा हटाने का प्रयास किया, तो सफाई कर्मी इसके विरोध में उतर आए। उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पालिका प्रशासन उसे तोड़ने का प्रयास कर रहा है। उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। विरोध में उतरे कर्मचारियों ने नगर की सफाई नहीं होने दी। हड़ताल के चलते नगर में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं।

उधर कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने सभासदों के साथ बाजार में फैले कूड़े को समेटकर ढेर बनाया। उन्होंने लोगों से भी नगर में बने कूड़ेदानों में ही कूड़ा डालने की अपील की।नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन भेजकर सफाई कर्मियों की मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। आज कांग्रेस नेता भैरव नाथ टम्टा, बबलू नेगी, इंद्र परिहार, आप के भीम कुमार, सुंदर कुमार, विनोद कुमार आदि ने सफाई कर्मचरियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments