HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत न्यूज : Cricket Association Almora ने कराया अंडर 19 का ट्रायल,...

रानीखेत न्यूज : Cricket Association Almora ने कराया अंडर 19 का ट्रायल, अंडर 16 कल, कुमाऊं जोन में शामिल होंगे चयनित खिलाड़ी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

एनसीसी मैदान रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के द्वारा अंडर 19 बालक वर्ग का ट्रायल कराया गया, जिसमें जनपद के 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों को काशीपुर में होने वाले कुमाऊं जोन के ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि ट्रायल में अल्मोड़ा जिले के 43 खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य चयनकर्ता हिमांशु उपाध्याय एवं संजय मेहरा ने खिलाड़ियों की तकनीक को बारीकी से देखा। अल्मोड़ा जिले से चयनित खिलाड़ी काशीपुर में होने वाले कुमाऊं जोन के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।

इस मौके पर ब्लॉक स्तर पर क्रिकेट की बुनयादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सुमित साह को द्वाराहाट और नवीन किरौला को चौखटिया ब्लॉक का कॉर्डिनेटर नियुक्त करा गया। इस दौरान अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, उप सचिव धीरज वर्मा, पंकज जोशी, प्रदीप माहरा, यतीश रौतेला, दीपक कनोजिया, विनोद कांडपाल के साथ जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभात माहरा, अनिल गोयल, गोविंद सिंह बिष्ट, सुमित गोयल उपस्थित रहे। ट्रॉयल के सफल आयोजन में दीपक मेहरा, भरत अधिकारी, मनोज बिष्ट, परमवीर मेहरा, गोविंद देव, तरुण साह और हिमांशु रावत की प्रमुख भूमिका रही।

कल सुबह 8:30 बजे से एनसीसी मैदान, रानीखेत में अंडर 16 बालक वर्ग की ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी। इधर इस अवसर पर अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पूर्व चयनकर्ता धीरेंद्र मेहरा के निधन पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति खेल जगत के लिए बताया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments