HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : पानी की टंकी में डूबने से 6 वर्षीय मासूम...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पानी की टंकी में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

चमोली। बच्चों के डूबने की घटनाएं लगातार आ रही है अभी गुरुवार को ही हल्द्वानी के गौला नदी में नहाने उतरे दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की कल्याणी नदी में एक तीन वर्षीय मासूम बह गया।

ADVERTISEMENTSAd

ऐसी ही दुखद खबर आई है चमोली जिले के विकासखंड नागनाथ पोखरी से जहां एक 6 वर्षीय मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई है। आनन-फानन में बच्चे को परिजन टंकी से निकालकर अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

उत्तराखंड : गैस सिलेंडर में विस्फोट से घर में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक

मिली जानकारी के मुताबिक विकासखण्ड नागनाथ पोखरी के महाविद्यालय में निर्माणाधीन भवनों को बनाने आए मजदूर राजेंद्र पुत्र गुरचरण निवासी ग्राम बेलराया थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी का 6 वर्षीय पुत्र खेलते-खेलते निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज पोखरी की कंस्ट्रक्शन साइड पर बनी पानी के टंकी में गिर गया।

आनन-फानन में परिजनों द्वारा बच्चे को पानी की टंकी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Crime News : पति ने कोतवाली में दर्ज की थी पत्नी की गुमशुदगी, गटर में मिली लाश, मां और भाई निकला हत्यारा, यह थी कत्ल की वजह….

Murder : सात साल की मोहब्बत का खूनी अंत, शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की निर्मम हत्या, खुद भी खा लिया जहर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments