ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत

0

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार सुबह एक कोविड पॉ​जिटिव युवक की मौत हो गई, जो अत्यधिक गंभीर अवस्था में तीन दिनों से कोविड आईसीयू में भर्ती था। संस्थान के नोडल ऑफिसर कोविड डा. मधुर उनियाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी एक 26 वर्षीय युवक दो जून को भर्ती हुआ था। जिसे दो दिन से सांस लेने में बहुत तकलीफ व बुखार था।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

यह जब अस्पताल में आए थे तो इनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर थी, लिहाजा इन्हें इमरजेंसी में रखा गया था, कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर इनका कोविड आईसीयू में उपचार चल रहा था, जहां उनकी बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बीते बुधवार सुबह एक अन्य मुजफ्फरनगर पुरकाजी निवासी 25 वर्षीया गंभीर महिला की मौत हो गई थी,

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें! Click Now

जिसे अस्पताल में 1 जून को भर्ती किया गया था, महिला को करीब दो सप्ताह से उल्टी एवम् दस्त की शिकायत थी व पांच दिन से होश नहीं था। डा. मधुर उनियाल ने बताया कि संस्थान में पिछले 24 घंटे में संस्थान में 133 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई है व इनमें 113 लोगों के कोविड जांच के लिए सैंपल लिए गए। 24 घंटे में दो कोविड कंफर्म पेशेंट एडमिट किए गए हैं, जबकि 4 कोविड पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ADVERTISEMENTS