HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : साहब बीस माह से दयनीय हालत में है हमारा...

हल्द्वानी न्यूज : साहब बीस माह से दयनीय हालत में है हमारा कारोबार ! टैंट कारोबारियों को भी राहत दे सरकार, एसोसिएशन ने सीएम को ज्ञापन भेजा

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कोरोना महामारी से त्रस्त टैंट एवं विवाह समारोह से जुड़े व्यापारियों को सरकार से राहत पैकेज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विगत 20 माह से टैंट व्यापार से जुड़े व्यापारियों की हालत अत्यंत दयनीय स्थिति में है।

जब विवाह समारोह से जुड़े व्यापारियों का काम का समय था, ठीक उसी वक्त लाकडाउन हो जाने से उनका काम ठप हो गया। कारोबार ठप होने के बावजूद व्यापारियों को दुकान, गोदाम का किराया, कर्मचारियों की तन वाह, बैंक की किस्त, बिजली-पानी का बिल देना पड़ रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। बैंक की देनदारी लगातार बढने के कारण बैंक के लगातार नोटिस आ रहे हैं। विवाह समारोह से जुड़े व्यापारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

कहा कि सरकार से कई बार इन व्यापारियों को राहत देने की गुहार लगाई गई लेकिन भी तक किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से शीघ्र विवाह समारोह से जुड़े व्यापारियों के लिए राहत पैकेज देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नवीन पांडे, कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेंद्र नागर, बैंकेट हाल एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज पांडे, टैंट एसोसिएशन के महामंत्राी लक्ष्मण
सिंह बिष्ट, विमल तोलिया आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments