HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आंदोलन में शामिल होने आई महिला पैर फिसलने से घायल,...

Bageshwar News: आंदोलन में शामिल होने आई महिला पैर फिसलने से घायल, कंधा खिसका, श्रम विभाग पर बिगड़े कांग्रेसजन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
श्रम विभाग कार्यालय की सीढ़ियों से उतरते समय एक महिला पैर फिसलने से गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई और स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार उसका कंधा खिसक गया है। श्रम विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेसजनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गुरुवार को मजदूर संघ के आंदोलन में अमोली गांव की भागुली देवी 50 वर्ष भी शामिल होने आई थी। वह श्रम विभाग कार्यालय से वापस लौट रही थी। एकाएक सीढ़ियों से उसका पैरा फिसल गया और वह गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। घायल महिला की वहां मौजूद लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के अनुसार उसके कंधा खिसक गया है।

इधर कांग्रेसियों ने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। सफाई नहीं होने के कारण सीढ़ियों में पानी और मिट्टी पटी हुई थी। जिसके कारण महिला फिसल गई है और उनके कंधे की हड्डी बुरी तरह टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि घायल महिला की सुध लेने तक श्रम विभाग का अधिकारी और स्टाफ बाहर नहीं आया। उन्होंने कहा कि यदि महिला को उपचार के लिए मदद नही मिली तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता बालकृष्ण, बहादुर बिष्ट, नंदन राम, महेशपंत, अर्जुन देव, गौरव पाठक, राजा पांडे, चांदनी देवी, रमेश राम, मुन्नी देवी, लता देवी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments