सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
रविवार अवकाश के बावजूद सकीड़ा के ग्रामीणों का धरना जारी है। सर्वे के बाद भी सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने व्यवस्था को जिम्मेदार बताया है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
खांकर-सकीड़ा मोटरमार्ग एवं सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण कलक्ट्रेट में धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल पहले सड़क का सर्वे हो गया है। ग्रामीणों ने अनापत्ति प्रमााण पत्र भी दे दिया है। इसके बाद भी उनकी सड़क नहीं बन रही है, जबकि उनकी सड़क के बाद स्वीकृत सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। ऐसे में ग्रामीण खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर नवीन चंद्र, सुनील कुमार, पंकज कुमार, बंशीलाल, रमेश चंद्र, मोहन लाल, मनीष कुमार, दीप प्रकाश तथा नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




