HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : एनएच पर मिला युवक का कुचला हुआ शव, जांच...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एनएच पर मिला युवक का कुचला हुआ शव, जांच में जुटी ​पुलिस

CNE REPORTER, HALDWANI

ADVERTISEMENTSAd Ad

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योलीकोट के पास आज रविवार को एक युवक का शव मिला है। लाश की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा कि युवक को कोई भारी वाहन कुचल कर निकल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ज्योलीकोट के निकट आमपड़ाव पर एक युवक की लाश मिलने की सूचना किसी को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो मृतक की पहचान ग्राम गांजा निवासी 40 वर्षीय देवेश बोरा उर्फ बब्लू के रूप में हुई। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे ज्योलीकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

लालकुआं ब्रेकिंग: होटल में मिली संदिग्ध अवस्था में महिला की लाश, परिजन पहुंचे, पुलिस-फॉरेंसिक टीम की जांच शुरू

पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि युवक शराब पीने का आदी था। माना जा रहा है कि रात के किसी पहर वह आमपड़ाव के एक मोड़ पर गिर गया। वहां से गुजर रहे किसी वाहन ने अंधेरे की वजह से उसे न देखा हो और कुचलते हुए निकल गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश सरकार ने की कांवड़ यात्रा रद्द

यात्रियों को सुविधा : टनकपुर से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, जानें समय और तारीख

1 अक्टूबर से शुरू होगा UGC का नया सत्र, दिशा-निर्देश जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments