HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : रेड जोन से आने-जाने वालों को बनवाना...

ब्रेकिंग न्यूज : रेड जोन से आने-जाने वालों को बनवाना होगा पास, अब 14 की जगह होगा 21 दिन का क्वारेंटाइन पीरियड, पढ़िये पूरी खबर

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। देश भर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों को अब 14 की जगह 21 दिन क्वारंटाइन होने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। उत्तराखंड सरकार की तरफ से नई नोटिफिकेशन जारी करते हुए क्वारंटाइन पीरियड को बढ़ा दिया गया है। जिसमें 7 दिन इंस्टीट्यूशनल तो 14 दिन होम क्वारंटाइन रहना होगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार का कहना है प्रदेश में कोरोना पेशेंट 1000 का आंकड़ा पार कर चुके हैं, ऐसे में प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है कि यह नियम देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित 75 शहरों से आने वाले लेागों के लिए ही होगा। बाकी शहरों से आने वाले लोग 14 दिन का ही क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करेंगे।
उन्होंने बताया कि सात दिन इंस्टीट्यूश्नल और 14 दिन होम क्वारंटाइन यानी कुल 21 दिन के नियम प्रवासियों को फॉलो करने होंगे। वहीं जिन क्वारंटाइन सेंटर्स में लोगों को सात दिन से ज्यादा हो गए हैं और उनके सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग नहीं है तो ऐसे लोगों को अब सेंटर्स से होम क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
वैसे नई नोटिफिकेशन में ये भी साफ कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति अलग आइसोलेट होने की जगह परिवार के लोगों के बीच में ही उठ-बैठ रहा है तो फिर जरूरी है कि वो पूरा परिवार ही आइसोलेट रहे और इसका उल्लंघन करने पर डिज़ास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्यवाई की जाएगी, किसी को होम आइसोलेशन पर छोड़ा जा रहा है तो पहले हेल्थ डिर्पाटमेंट ये तय करें कि संबंधित व्यक्ति के घर पर आइसोलेशन की सुविधा भी है कि नहीं।
डीएम ने स्थिति क्लियर करते हुए कहा कि ग्रीन से ऑरेंज में जाने वालों को सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जबकि रेड जोन से आने-जाने वालों को पास बनवाना होगा। वहीं 15 जून से ई-कलेक्ट्रेट का ट्रायल शुरू होगा। मुख्य सचिव कहते हैं कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस में सुधार हो रहा है और कोरोनावायरस और मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम भी हुई है जिसमें डबलिंग रेट में सुधार हो रहा है उत्तराखंड में सैंपल के पॉजिटिव होने की दर भी राष्ट्रीय औसत से कम है। यह हैं वो 75 शहर …

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments