HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने मांग को लेकर...

Bageshwar News: पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने मांग को लेकर कांग्रेस मुखर, सीएम को भेजा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को 2800 ग्रेड पे के स्थान पर 4600 ग्रेड पे देने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सीएम को उनकी पुरानी मांग की याद भी दिलाई।
शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब विधायक थे, उन्होंने पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि कोविड का हवाला देते हुए ग्रेड पे में कटौती अन्यायपूर्ण बताया था। कांग्रेसजनों ने कहा कि वर्तमान में अब वह सीएम हैं और उन्हें उनकी मांग याद दिलाई जा रही है। उन्होंने पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे 4600 करने की मांग की। इस दौरान बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव, जगदीश पांडे, गणेश गढ़िया, रंजीत कुमार, सूरज राज, गौरव पाठक, राजा पांडे, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments