सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर में इसके खिलाफ पदयात्रा निकाली। यह यात्रा स्वराज भवन से शुरू होकर थाने के बाद स्थित गांधी मूर्ति तक गई। यहां यात्रा सभा में तब्दील हो गई।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोगों के साथ छलावा कर रही है। नौकरी देने के बजाए युवाओं को एक साल की उम्र बढ़ाने का झांसा दे रही है।
गुरुवार को कार्यकर्ता स्वराज भवन के समीप एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां से जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा नुमाईशखेत बाजार, दुग बाजार, माल रोड होते हुए गांधी मूर्ति पर पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई आसमान पहुं गई है। रोज उपयोग होने वाला सरसों का तेल तक लोगों की पहुंच से दूर हो गया है। डीजल, पेट्रोल के दाम 100 रूपये पार हो गया है। रोज मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वालों का जीना मुहाल हो गया है।
वक्ताओं ने कहा कि यही हाल बेरोजगारी का हो गया है। सरकार पद भरने के बजाए युवओं को एक साल उम्र बढ़ाने का सांझा दे रही है। प्रदेश में कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। उनको भरने के बजाए चुनावी तैयारी में लग गई है। तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने वाली सरकार से अब लोगों का भरोसा उठ गया है। इसका परिणाम 2022 के विधानसभा चुनाव में दिदखाई देगा। संचालन कवि जोशी ने किया। पूरे कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुरेंद्र भदौरिया, महिला कोर्डिनेटर सुमित्रा यादव, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, बबलू नेगी, किशन कठायत, ललित बिष्ट, भूपेश खेतवाल, लक्ष्मण आर्या, भैरव नाथ टम्टा, बहादुर बिष्ट, धीरज कोरंगा, गीतांजलि, विनोद पाठक, रुद्रा पांडेय, चामू देवली, अंकुमर उपाध्याय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



