HomeBreaking Newsबड़ी ख़बर : दस दिन के भीतर हटाया जाये ढोकाने वॉटर फॉल...

बड़ी ख़बर : दस दिन के भीतर हटाया जाये ढोकाने वॉटर फॉल का गेट, प्रशासन ने जारी किये निर्देश, तीस मी. दूर हस्तांतरित करने के आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

— गरमपानी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

रामगढ़ ब्लॉक स्थित ढोकाने वॉटर फॉल जाने वाले मार्ग में लगाये गये मुख्य गेट को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया और प्रशासन के निर्देश पर गेट को दस रोज के भीतर 30 मीटर दूर हस्तांतरित करने के आदेश जारी किये।

उल्लेखनीय है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा प्राकृतिक झरने ढोकाने वॉटर फॉल को लीज पर दिया गया है। यहां लगाये गये मुख्य गेट को लेकर विवाद चल रहा था। आज राजस्व निरीक्षक भुवन भण्डारी, राजस्व उप निरीक्षक गौरव रावत तथा राजस्व उप निरीक्षक निधि चौधरी द्वारा मौके पर जाकर मामले की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गेट को वॉटर फॉल से 30 मीटर दूरी पर लगाने के लिए जगह चयनित की गई है, जिसमें स्थानिय नागरिकों द्वारा भी सहमति व्यक्त की गई।

ज्ञातव्य हो कि वॉटर फॉल को जाने के लिए मुख्य गेट वॉटर फॉल से लगभग 500 मीटर दूर था। जिसमें वॉटर फॉल में जाने के लिए 100 रुपये का टिकट लगता था। जिसमें आम जन जो वॉटर फॉल नहीं जाते थे उनको भी 100 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। जिसके चलते ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी। कुमाऊँ मण्डल विकास निगम ने मुख्य गेट को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए थे। जिसमें आज प्रसासन ने जगह चयनित कर 10 दिन के भीतरी मुख्य गेट को हटाने के आदेश दे दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान तरुण काण्डपाल, भगवंत भण्डारी, मनोज भण्डारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments