HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल में 22 लोग समेत प्रदेश में 44...

ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल में 22 लोग समेत प्रदेश में 44 नए केस आए सामने, कुल संख्या हुई 1043

हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग का रात आठ बजे का कोरोना बुलेूटिन प्राप्त हो गया है। दोपहर दो बजे के बाद प्रदेश में कुल 44 केस सामने आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1043 तक जा पहुंची हैै। आज नौ कोरोना पाजिटिव को स्वास्थ्य लाभ के बाद चिकित्सालयों से छु​ट्टी दे दी गई। इसके अलावा 243 असिम्टमेटिक कोरोना पाजिटिवों को भी होम क्वारेंटाइन की सलाह के साथ घर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd

बुलेटिन के अनुसार पिछले छह घंटों में नैनातल जिले में मुंबई से लौटे 22 लोगों को कोरोना पाजिटव पाया गया है। इसके अलावा देहरादून में 11 लोगों को कोरोना पाजिटिव पाया गया। इनमें से 6 प्राइवेट लैबों में मिले। इनमें से चार निरंजनपुर सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए थे। जबकि एक सहारनपुर से आया प्रवासी था और 6 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। यानी यह भी संपर्क से ही पाजिटिव हुए हैं।

पौड़ी में तीन कोरोना पाजिटव पाए गए हैं इनकी भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। टिहरी में भी तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये मुंबई से लौटे हैं। रुद्रप्रयाग में दिल्ली से आए दो और चमोली में पुणे से लौटे दो व दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments