HomeBreaking NewsBreaking News - भयानक : तीन बाइक सवारों पर टाइगर (बाघ) का...

Breaking News – भयानक : तीन बाइक सवारों पर टाइगर (बाघ) का हमला, 02 की दर्दनाक मौत, तीसरे ने पूरी रात पेड़ पर बिता कर बचाई जान, मृतकों के क्षत विक्षप्त शव बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एक दिल को दहला देने वाली ख़बर आई है। यहां घटी एक भयानक घटना में बाइक सवार तीन युवकों पर टाइगर ने अचानक हमला बोल दिया। दो युवक बाघ के हमले में मारे गये, जबकि तीसरे ने लगभग 12 घंटे तक एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ कर पूरी रात बितायी।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे पूरनपुर थाना क्षेत्र के दियूरिया रेंज की खरनौत नदी पुलिया के समीप हुई है। यहां एक बाघ ने तीन बाइक सवार युवकों, जो बंडा से लौट रहे थे, पर अचानक छलांग लगा दी। बाघ पहले एक युवक को खींच कर जंगल की ओर ले गया।

मौका पाकर एक युवक तो पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन दूसरा इसमें असफल हो गया और नीचे ही खड़ा रह गया। कुछ ही देर में बाघ दोबारा लौटा और उसने नीचे खड़े युवक पर भी हमला बोल दिया और उसे लेकर जंगल में कहीं गुम हो गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

तीसरा युवक रात पर पेड़ से नीचे नही उतरा और अपनी सलामती की वहीं बैठे डर से कांपते हुए दुआ करता रहा। जब सुबह हुई और कुछ लोग वहां से गुजरे तो पेड़ पर बैठा युवक नीचे उतरा और उसने लोगों को अपनी आपबीती बताई।

इसके बाद लाठी—डंडों व हथियारों के साथ तमाम लोगों ने मृतकों की जंगल में खोजबीन शुरू की। इस दौरान दोनों शव जंगल में पड़े मिले। एक युवक के धड़ के नीचे का हिस्सा बाघ ने खा लिया। जबकि दूसरे का भी क्षत विक्षप्त  शव बरामद हुआ।

पिलीभीत टाइगर रिजर्स इसी क्षेत्र अंतर्गत हुआ हादसा

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पूरनपुर से दियुरिया मार्ग इस्थित खरनोत नदी पुलिया के बेरिया बीट के अंतर्गत घटित हुआ है। दोनों मृतक दियुरिया गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय और गुस्से का माहौल है।

लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन महकमे से टीम समय पर नही आई। इससे पूर्व पुलिस पहुंच गई और दो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने शासन—प्रशासन से टाइगर को आदमखोर घोषित कर ठिगाने लगाने की मांग की है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अन्य खबरें

Almora : मरचूला के पास नदी में बहे पिता—पुत्र का अभी नहीं चला पता, तैराक छान रहे नदी का कोना—कोना

Corona Update Uttarakhand: राज्य में एक हजार से कम एक्टिव केस, आज मिले 51 नए मरीज

हल्द्वानी : केजरीवाल के उत्तराखंड को मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर कांग्रेस का पलटवार

हल्द्वानी : चंदन की लकड़ी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

स्वर्णकार की पत्नी से 9 लाख के जेवर ठगने वाला ढोंगी साधु गिरफ्तार, सम्मोहन विद्या में है माहिर, चंद रोज पहले ही सीएम धामी से कराया था पुस्तक विमोचन, पढ़िये इस शातिर की पूरी कुंडली…

भयानक : तीन बाइक सवारों पर टाइगर (बाघ) का हमला, 2 की दर्दनाक मौत, तीसरे ने पूरी रात पेड़ पर बिता कर बचाई जान, मृतकों के क्षत विक्षप्त शव बरामद

National : आसमानी बिजली ने ढाया कहर, 68 से अधिक लोगों की मौत, आमेर के वॉच टावर में 35 से अधिक टूरिस्ट आये चपेट में, हर तरफ चीख-पुकार

हल्द्वानी : स्टैंडर्ड स्वीट्स के मालिक दिनेश गुप्ता की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंपावत : मंदिर दर्शन से लौट रहे लालकुआं के युवक-युवती की बाइक बरसाती नाले में रपटी, पानी के तेज बहाव में बहने से युवती की मौत, युवक को सकुशल बचाया गया

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments