सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
भाजपा के सोमेश्वर मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह मेहता ने यहां मंडल के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक आवास में ली। जिसमें उन्होंने संगठन गतिविधियों पर गहन मंथन करते हुए वर्ष 2022 के चुनाव की तैयारी पर मंत्रणा की। उन्होंने बूथ लेबल पर संगठन को मजबूत करने के लिए अनुशासन व मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रभारी श्री मेहता ने केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों और संगठनात्मक बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव, देशप्रेम व सेवाभाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इसी समर्पण भाव से पार्टी को वर्ष 2022 के चुनाव में विजयी बनाना है। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों को जन—जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ लक्ष्य पर डटने का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र जोशी, मंडल महामंत्री चंदन बिष्ट, उमेश मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लता पंत, शंकर मेहरा, आरक्षित मोर्चा अध्यक्ष भीमराम, भुवन पांडे समेत सोमेश्वर मंडल के समस्त बूथ लेवल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।
Someshwar News: वर्ष 2022 में चुनावी विजय के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश, मंडल प्रभारी ने की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से गहन मंत्रणा
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


