ब्रेकिंग न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

0
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो)

शिमला। हिमाचल प्रदेश की अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का लम्बी बीमारी के बाद यहां इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया।


ADVERTISEMENTS

वीरभद्र सिंह ने सुबह लगभग 3.40 बजे अंतिम सांस ली। वह 87 साल के थे। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने वीरभद्र सिंह के निधन की इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से गत लगभग ढाई माह से अस्पताल में उपचाराधीन थे। गत सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था तथा इसके बाद में बेहोशी की हालत में चले गये और वीरवार सुबह उनकी मौत हो गई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

वीरभद्र सिंह के निधन से राज्य की राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। प्रदेश की राजनीतिक में वह एक कद्दावर नेता थे और कांग्रेस का प्रर्याय माने जाते थे। उनका जाना कांग्रेस के लिये एक बड़ा झटका है। वह हमेशा पार्टी के संकटमोचक बने। उनके धुर विरोधी भी उनके राजनीतिक कौशल का लोहा मानते थे।

कौन है नए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, जिन्हें मिली मोदी कैबिनेट में दो बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी, IAS अफसर से ‘अहम मंत्रालय’ संभालने का सफर

वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1937 को सराहन में तत्कालीन बुशहर रियासत के राजा पद्म सिंह के धर हुआ था। उन्होंने देहरादून के कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, शिमला के सेंट एडवर्ड और बिशप कॉटन स्कूल और रोहड़ू के अरहाल से स्कूली शिक्षा तथा दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीए आनर्स की डिग्री हासिल की।

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में अब कौन किस विभाग का मंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट

मई 1954 में उनका विवाह रत्ना कुमारी से विवाह हुआ तथा इससे उन्हें एक पुत्री अभिलाशा कुमारी हैं जो गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायाधीश भी रहीं। वर्ष 1986 में प्रतिभा सिंह से उनका दूसरा विवाह हुआ। प्रतिभा भी मंडी से 2004 में सांसद रह चुकी हैं। इस विवाह से उन्हें दो संतानें पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पुत्री अपराजिता सिंह हैं।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर शिमला में उनके आवास पर लाया गया। उनके सम्मान में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 8 जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

बड़ी खबर : उत्तराखंड में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला, युवक पहुंचा लखनऊ

अन्य खबरें

बड़ी खबर : धर्मेन्द्र प्रधान को मिला शिक्षा मंत्रालय, अश्वनी वैष्णव को मिनिस्टर ऑफ़ आईटी कम्युनिकेशन और रेलवे की जिम्मेदारी, विस्तार से जानें किसे मिला कौन सा विभाग

Corona Update Uttarakhand : आज राज्य में कोरोना से एक भी मौत नहीं, 77 नए केस मिले

बड़ी खबर (उत्तराखंड अपडेट) : अब 12 जुलाई से खुलेंगे शिक्षकों के लिए स्कूल, आदेश हुए जारी

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1