HomeUttarakhandAlmoraAlmora/Bageshwar: ज्वालापुर के विधायक को लेकर भड़का आक्रोश, गुस्साई कांंग्रेस ने किया...

Almora/Bageshwar: ज्वालापुर के विधायक को लेकर भड़का आक्रोश, गुस्साई कांंग्रेस ने किया प्रदर्शन, विधायक और सरकार का पुतला फूंका, विधायक के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग उठाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad
अल्मोड़ा में आरोपी विधायक का पुतला फूंकते कांग्रेसजन।

दुष्कर्म के आरोप से घिरे ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अल्मोड़ा व बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी विधायक को बचाने के लिए सरकार की निंदा की और आरोपी विधायक राठौर का पुतला दहन का विरोध किया।
अल्मोड़ा: यहां गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय चौघानपाटा में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज होने के मामले को लेकर प्रदर्शन कर विधायक का कड़ा विरोध किया। उन्होंने विधायक व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला दहन किया। इस मौके पर अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। ऐसे में उन्होंने नैतिकता के आधार पर खुद अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था, परन्तु सत्ता की हनक सर चढ़कर बोल रही है। भाजपा के संरक्षण में ऐसा घृणित कार्य करने वाले विधायक राठौर को अभी तक गिरफ्तार तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा चीख—चीख कर लगाती है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के विधायक और पदाधिकारी महिलाओं के साथ कुकृत्य करते हैं। इससे भी बढ़कर इन्हें सजा देने के बजाय भाजपा संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की इन हरकतों से भाजपा का असली चरित्र जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि विधायक को अविलम्ब गिरफ्तार करने और प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी शान्त नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी। पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डे, जिला महासचिव गीता मेहरा, राबिन भण्डारी, पंकज कान्डपाल, अमित बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, अख्तर हुसैन, फाकिर खान, कुलदीप मेर, पीसी जोशी व रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे।
बागेश्वर: जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर यौन शोषण के आरोप से घिरे विधायक को बचाने का आरोप लगाया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पुतले का दहन किया। विधायक के इस्तीफे की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। ऐसे विधायक को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने विधायक के इस्तीफे की मांग की। साथ ही सरकार पर भी ऐसे विधायक को बचाने का आरोप लगाया। इससे पूर्व भी द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर विधायक सभी मर्यादा को तोड़ रहे हैं और सरकार ऐसे विधायकों को सह दे रही है। कार्यकर्ताओं ने विधायक से इस्तीफा देने की मांग की है। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, धीरज कोरंगा, जयदीप कुमार, भूपेश खेतवाल, राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, रिजवान खान, खालिद हुसैन, कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, जीवन पांडे आदि मौजूद रहे। उधर कांडा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं हरिद्वार ज्वाला पुर विधायक सुरेश राठौर का पुतला दहन किया। इस मौके पर दीप कांडपाल, वीरेंद्र नगरकोटी, नवीन रौतेला, आलम मेहरा, गंगा लाल वर्मा आदि शामिल रहे। कपकोट में आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, प्रकाश कांडपाल, शांति दानू, नीलकमल जोशी, गणेश ऐठानी, ललित जोशी आदि मौजूद रहे। उधर गरुड़ में रंजीत दास के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम हुआ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments