HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कल से शुरू होगी नैनी-दून जन शताब्दी, लेकिन यात्रा...

ब्रेकिंग न्यूज : कल से शुरू होगी नैनी-दून जन शताब्दी, लेकिन यात्रा से पहले पढ़ लें यह खबर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि मंगलवार से काठगोदाम-देहरादून रेलवे स्टेशन के बीच नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जायेगा। मंगलवार की सुबह से काठगोदाम स्टेशन से देहरादून के लिए ट्रेन रवाना होगी तथा यही ट्रेन सायं देहरादून से वापसी कर देर रात काठगोदाम पहुंचेगी। ट्रेन से आने वाले कुमाऊं मण्डल के यात्रियों को उनके जिलों तक पहुंचाने की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी बंसल ने द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिना बीमारी के लक्षण वाले यात्री ही यात्रा कर सकेंगे, यात्रियों के परिजन स्टेशन परिसर मे प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून से काठगोदाम आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य परीक्षण, थर्मल स्कैनिंग तथा उनको भेजने की व्यवस्था लालकुआं, हल्द्वानी तथा काठगोदाम स्टेशनों से की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए लालकुआं तथा हल्द्वानी में एक-एक काउन्टर तथा काठगोदाम में दो काउन्टर लगाये जायेंगे। उन्होेंने कहा कि इन स्टेशनों पर आने वाले यात्री टैक्सी तथा बसों के जरिये अपने गन्तव्यों को जायेंगे। बसों व टैक्सी में निर्धारित किराया यात्रियों को देना होगा। लालकुआं स्टेशन से जनपद चम्पावत व पिथौरागढ के यात्रियों कोे बस सेवा से निशुल्क रूद्रपुर भेजा जायेगा। रूद्रपुर से पिथौरागढ तथा चम्पावत जाने की व्यवस्था जिला प्रशासन उधमसिंह नगर द्वारा की जायेगी। चूंकि ट्रेन देर रात पहुच रही है ऐसे में नैनीताल, (हल्द्वानी) को छोडकर अन्य स्थानों जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर के यात्रियों को बसों के माध्यम से स्टेजिंग एरिया गौलापार में लाया जायेगा, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण, थर्मल स्कैनिग की जायेगी तथा भोजन आदि भी दिया जायेगा। रात्रि विश्राम के बाद नैनीताल, अल्मोडा तथा बागेश्वर के यात्री गौलापार में उपलब्ध बसों व टैक्सियों के माध्यम से अपने गन्तव्यों को जा सकेंगे। किराये का भुगतान सम्बन्धित यात्री स्वयं करेंगे, यात्रियों के पास उपलब्ध रेलवे का टिकट ही उनका पास माना जायेगा, टिकट दिखाकर ही टैक्सी का आवागमन सुचारू रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि तीनों स्टेशनों पर आने वाले सभी यात्रियों के होम कोरेन्टाइन की मोहर भी लगाई जायेगी तथा सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से होम कोरेन्टाइन होना होगा। यदि कोई यात्री किसी संस्था या संस्थान में कार्यरत है तो उसके कोेरेन्टाइन की व्यवस्था सम्बन्धित संस्थान द्वारा की जायेगी।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश टोलिया को निर्देश दिये कि वह रेलवे से आरक्षण चार्ट प्राप्त कर लें तथा स्टेशनों पर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें। स्टेशन से बाहर आने वाले यात्रियो का अनिवार्य रूप से सेनिटाइजेशन कराया जाए। उन्होंने आरटीओ राजीव मेहरा तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज यशपाल सिंह को निर्देश दिये कि वह आरक्षण चार्ट के अनुसार यात्रियो के प्रयोग के लिए बसो एवं टैक्सियों की व्यवस्था स्टेशनों के साथ ही गौलापार स्टेजिंग एरिया में भी कर लें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) एसएस जंगपांगी, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम अरविन्द कुमार कटारिया, एआरटीओ डा. गुरदेव सिह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments