HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कोरोना पॉजिटिव मिली बालिका के गांव पहुंची मेडिकल...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कोरोना पॉजिटिव मिली बालिका के गांव पहुंची मेडिकल व राजस्व टीम, संपर्क में आये तमाम लोग होम क्वारंटीन

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां ​विकासखंड भैसियाछाना के बाड़ेछीना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवती के कोरोना पीड़ित पाये जाने के बाद से हड़कंप मच गया है। मेडिकल टीम ने आज मौके पर पहुंच कर उसके संपर्क में आये लोगों की जांच की। बताया जा रहा है कि यह लड़की गत दिनों यूपी के एक जिले से अपने परिवार के साथ आई थी। कोरोना पॉजिटिव मिली बालिका का निवास गांव से थोड़ा अलग हट कर है और इनका रास्ता भी अलग है। अतएव पूरा गांव फिलहाल सील करने की आवश्यकता नही पड़ी है। इस संबंध में सीएनई की पटवारी पांडेताली कृपाल सिंह बेलवाल व पटवारी चिराला बलवंत नाथ गोस्वामी से अलग—अलग बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिली 16 वर्षीय युवती अपने माता—पिता व भाई के साथ हापुड़ से यहां पहुंची थी। इनकी अलग बाखली है, जो गांव से भी अलग है और आने—जाने का मार्ग भी अलग है। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक जांच की। इधर राजस्व पुलिस की ओर से कोविड—19 संक्रमित बालिका के परिवार व उनके संपर्क में आये लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बाहर न निकलने व किसी अन्य के संपर्क में नही आने के सख्त निर्देश जारी किये गये हैं।

प्रभावित क्षेत्र में राजस्व पुलिस की टीम

22 मई की हापुड़ से थी ट्रेवल हिस्ट्री : सीमा विश्वकर्मा
अल्मोड़ा। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि संक्रमित पाई गई युवती 22 मई को पिता के साथ हापुड़ से आई थी। जहां जांच के बाद उन्हें उनके मूल गांव में संस्थानगन क्वारंटनीन कर दिया गया। यह लोग विलेज क्वारंटीन ही थे। इसी बीच 26 मई को युवती को बुखार आया। जिस पर उन्हें 27 मई को बेस अस्पताल ले आये और इसी दिन सैंपल लिया। गत दिवस जब रिपोर्ट आई तो युवती कोरोना पॉजिटिव मिली, जबकि उसके पिता की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments