HomeBreaking Newsगज़ब हो गया : यहां सरपंच ने कोतवाली में दर्ज कराई एक...

गज़ब हो गया : यहां सरपंच ने कोतवाली में दर्ज कराई एक किमी सड़क चोरी की शिकायत, शाम को बनी थी सुबह गायब हो गयी ? पढ़िये पूरी ख़बर….

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्या आपने इससे पहले कभी यह सुना है कि शाम को एक सड़क का निर्माण कार्य होता है और सुबह वह गायब हो जाये। ऐसा ही कुछ हुआ है मध्य प्रदेश के सीधी जिले में, जहां शाम को 10 लाख रूपये खर्च कर पंचायत निधि से एक किमी सड़क का निर्माण तो होता है, लेकिन सुबह वह कहीं दिखाई नही दी।

चलिये, आपको पूरा मामला बताते हैं। हुआ यूं कि सीधी जिले में एक उप सरपंच ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व कोतवाल को एक शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पंचायत निधि से कागजों पर 1 किलोमीटर लंबी सड़क 10 लाख रुपए की लागत से बनाई गई थी, लेकिन मौके पर सड़क कहीं दिखाई नही दे रही है। उप सरपंच ने लिखा है कि मेरे वार्ड क्रमांक-15 में एक सड़क शाम तक बनी थी और सुबह चोरी हो गई है, कृपया उचित कार्रवाई करने का कष्ट करें।”

सरपंच की शिकायत मिलने के बाद से ही जहां पूरा प्रशासन व विभाग सकते में है, वहीं इस मामले की पूरे जनपद में चर्चा हो रही है। दरअसल, यह मामला सीधे भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। यह वाक्या सीधी जिले के मझौली विकासखंड के मेंढरा ग्राम पंचायत का है। जहां ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत निधि से कागजों पर ही 1 किलोमीटर लंबी सड़क 10 लाख रुपए की लागत से बनाई गई थी, लेकिन असल में वहां किसी भी सड़क का निर्माण ही नही किया गया। ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने उप सरपंच रमेश कुमार यादव के साथ, मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं थाना प्रभारी मझौली को शिकायती पत्र (तहरीर) जिसमें उन्होंने शिकायत की है। जिसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायत में शाम को बनी सड़क सुबह चोरी चली गई है।

इधर बताया जा रहा है कि यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है। प्रशासन इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई के मूड में हैं। निश्चित रूप से यहां एक जिम्मेदार जन प्रतिनिधि ने भ्रष्टाचार को लेकर शासन—प्रशासन की आंखें खोल दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments