HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : चटख धूप और भीषण गर्मी के बीच फिर आया...

Uttarakhand Breaking : चटख धूप और भीषण गर्मी के बीच फिर आया मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की जताई सम्भावना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

देहरादून। विगत कई रोज से मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक नही बैठ रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तराखंड में या तो मानसून कमजोर पड़ गया है, अथवा पूर्वानुमान कुछ सही नही है। ​आकाश में खिल रही चटख धूप और पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने फिर 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश् का अलर्ट जारी किया है।

रिपोर्ट के अनुसार राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी और नैनीताल जिले में भारी बारिश हो सकती है। टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी बारिश की सम्भावना है। कल यानी शुक्रवार के लिए तो रेड अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विभाग बता रहा है कि अगले 48 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं—कहीं भारी बारिश भी होगी। बिजली गिरने की भी सम्भावनाएं हैं। आज यानी गुरूवार के लिए बताया है कि देहरादून के आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक लगभग तमाम मैदानी व पर्वतीय भू भागों में धूप खिली है और बारिश के आसार फिलहाल तो नही दिख रहे हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इधर उत्तराखंड में इस बार कमजोर पड़ रहे मानसून को लेकर भी मौसम विज्ञानियों ने कारण स्पष्ट करते हुए बताया है कि यह भी मानसून का एक अस्थायी चरण होता है। बंगाल की खाड़ी से पहुंचने वाली हवाओं पर बारिश को उत्तर पूर्व में पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। कई बार इसमें पर्याप्त तेजी नही होती इसलिए मानसून कुछ समय के लिए कमजोर पड़ जाता है। हालांकि वर्तमान में मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून अपनी पूरी रफ्तार पर 5 जुलाई के बाद से गति पकड़ेगा।

उत्तराखंड : स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त, 1 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई

अन्य खबरें

Rudrapur Breaking : एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये पुलिसकर्मियों के तबादले

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का ट्रक, तीन की मौत, मृतकों में ताड़ीखेत और रामनगर के दो जवानों शामिल

Uttarakhand : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले दिल्ली के पर्यटकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिला वकील से भी की अभद्रता

Big Breaking : रसोई पर फिर बढ़ा बोझ, सरकार ने फिर बढ़ायी एलपीजी की कीमती, घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रूपये की बढ़ोत्तरी

Happy Doctors Day : डॉक्टर्स डे क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है

Haldwani : SSP ने किये 19 उप निरीक्षकों के तबादले, देखें पूरी सूची

Corona Update Uttarakhand: आज का कोरोना बुलेटिन जारी, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments