HomeUttarakhandAlmoraBig News Almora: खेतीबाड़ी के साथ पकड़ लिया गांजा तस्करी का काम,...

Big News Almora: खेतीबाड़ी के साथ पकड़ लिया गांजा तस्करी का काम, एसओजी व पुलिस के साझा टीम के हत्थे चढ़े दो गांजा तस्कर, 22.66 लाख रुपये का गांजा लगा रहे थे पार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने खेतीबाड़ी करने वाले दो युवकों को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 2.66 लाख रुपये का गांजा पकड़ा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सल्ट अंतर्गत नैल कमान तिराहे पर एसओजी एवं सल्ट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग की। इसी दौरान वाहन यूए-07 एन-7335 कार को चैक करने पर दो युवकों के कब्जे से 05 बोरों में से 53.260 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 2,66,300 रूपये है। पुलिस ने इन दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जरूरी कार्यवाही की। गिरफ्तार आरोपी युवकों में पुष्पेन्द्र कुमार (20 वर्ष) पुत्र सुरेश सिंह, निवासी- ग्राम तरफ दलपतपुर, पोस्ट ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद तथा जोगेन्द्र कुमार (19 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह, निवासी बोहरंगपुर, पोस्ट ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद शामिल हैं। थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त ने बताया कि दोनों युवक रसिया महादेव पौड़ी से गांजा खरीदकर धामपुर में बेचने के लिए ले जा रहे थे। ये दोनों युवक खेती बाड़ी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गांजा ढोने में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर लिया है। गिरफ्तार टीम में उप निरीक्षक गिरीश चन्द्र पन्त, कांस्टेबिल मोहन सिंह, विरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह व भूपेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
छह माह में 13.48 लाख का गांजा पकड़ा: जिले में गांजा तस्करी के मामले लगातार पकड़ में आ रहे हैं। गत जनवरी माह से अब तक कुल 28 आरोपियों के कब्जे से 304.657 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है। जिसकी कीमत करीब 13.48 लाख रुपये आंकी गई हैं

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments