HomeBreaking Newsकोरोना संक्रमितों की संख्या 1.90 लाख से पार, सातवें स्थान पर भारत

कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.90 लाख से पार, सातवें स्थान पर भारत

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में दिनों-दिन हो रही वृद्धि से संक्रमितों की कुल संख्या 1.90 लाख को पार कर गयी है तथा भारत सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में फ्रांस और जर्मनी को पीछे छोड़कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 8392 नये मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,90,535 हो गयी। इस दौरान और 230 लोगों की मृत्यु के बाद कुल मृतकों की संख्या 5394 हो गयी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

स्वस्थ होने की तुलना में नये मामलों की दर अधिक होने के कारण सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 93,322 हो गयी है। विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 17,90,172 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,04,381 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील (5.14 लाख) , रूस (4.5 लाख), ब्रिटेन(2.76 लाख) , स्पेन(2.39 लाख) , इटली(2.32) और भारत(1.90 लाख) का स्थान है। देश में महाराष्ट्र , तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में इन चार राज्यों में पांच हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2487 नये मामले सामने आये हैं और 89 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 67,655 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2286 हो गयी है।

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

इस दौरान राज्य में 1248 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 29329 हो गयी है। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है , जहां संक्रमितों की संख्या 22 हजार से अधिक हो चुकी है। यहां अब तक 22,333 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 173 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 12,757 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है और देश में दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 19844 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 473 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 8478 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात चौथे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 16,779 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1038 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 9919 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं।

राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां इससे संक्रमितों की संख्या 8831 हो गयी है तथा 194 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5927 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश में 8089 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तथा 350 की इससे मौत हो गयी है जबकि 4842 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 7823 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 213 लोगों की मौत हुई है जबकि 4709 लोग इससे ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में 5501 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 317 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 2157 लोग ठीक हुए है। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 2698 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 82 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। इसके अलावा यहां 1428 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 3679 और कर्नाटक में 3221 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 62 और 51 है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2446 हो गई है और 28 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 45, बिहार में 21 , हरियाणा में 20, केरल में नौ, ओडिशा में सात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में पांच-पांच, असम और चंडीगढ़ चार-चार तथा छत्तीसगढ़ और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments