HomeBreaking Newsआम आदमी को लगा झटका रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

आम आदमी को लगा झटका रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस के दाम बढ़ने के कारण देश में बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर आज से महँगा हो गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य जून महीने के लिए 593 रुपये तय किया गया है। मई में इसकी कीमत 581.50 रुपये थी। इस प्रकार इसमें 11.50 रुपये की वृद्धि की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इससे पहले मई में कीमत में 162.50 रुपये की बड़ी कटौती की गयी थी। इंडियन ऑयल के बयान में कहा गया है “अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जून महीने के लिए रसोई गैस की कीमत बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली में रसोई गैस का बाजार मूल्य प्रति सिलेंडर 11.50 रुपये बढ़ाया गया है। हालाँकि इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 30 जून तक उन्हें मुफ्त सिलेंडर दिया जायेगा।”

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज से बढ़ाये गये हैं। कोलकाता में यह 31.50 रुपये, मुंबई में 11.50 रुपये और चेन्नई में 37 रुपये महँगा हो गया है। होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सौ रुपये से अधिक बढ़ी है। दिल्ली में इसकी कीमत 110 रुपये बढ़कर 1,139.50 रुपये, कोलकाता में 107.50 रुपये बढ़कर 1,193.50 रुपये, मुंबई में 109.50 रुपये बढ़कर 1,087.50 रुपये और चेन्नई में 109.50 रुपये बढ़कर 1,254 रुपये हो गयी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments