HomeBreaking Newsरानीपोखरी ब्रेकिंग : पहले मां और अब 12 साल की बेटी भी...

रानीपोखरी ब्रेकिंग : पहले मां और अब 12 साल की बेटी भी कोरोना पाजिटिव

ऋषिकेश। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बीते शनिवार देररात रानीपोखरी डांडी निवासी 12 वर्षीया किशोरी की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है, जिसका एक दिन पूर्व सैंपल लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस किशोरी की मां पूर्व में कोविड पॉजिटिव आ चुकी है, जो कि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन है। लिहाजा उनकी पुत्री की भी सैंपलिंग करनी पड़ी जो कि पॉजिटिव पाई गईहै। इसके अलावा शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती निवासी एक 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है। जिसका बीते शनिवार को एम्स की कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में सैंपल लिया गया था, युवक बीते दिनों दिल्ली से लौटा था व आईडीपीएल लेवर कॉलोनी में होम कोरंटीन था। इसके अलावा उत्तरकाशी से आए 1 सैंपल, नरेंद्रनगर के 2 व रुड़की से आए 2 सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड पॉ​जिटिव मामलों से संबंधित जानकारी स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई मीडिया हाउस की दैनिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रोज घर बैठे जीतो में हिस्सा लेने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments