HomeBreaking Newsअच्छी ख़बर : कुमाऊं विश्वविद्यालय में शुरू हुई admission process, अब घर...

अच्छी ख़बर : कुमाऊं विश्वविद्यालय में शुरू हुई admission process, अब घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से लीजिए प्रवेश, यह है प्रक्रिया….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक छात्र—छात्राओं के लिए एक अच्छी ख़बर है। यहां ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय के समस्त परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए बनाये गए online admission portal द्वारा विद्यार्थी अब घर बैठे ही admission process पूरी कर सकेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ऐसे मिलेगा प्रवेश —
उल्लेखनीय है कि गत 18 जून को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा पोर्टल शुरू किया गया था। प्रवेश के इच्छुक छात्र—छात्राओं को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की official website https://www.kunainital.ac.in/  पर जाकर online admission form पर Click करना होगा। इसके बाद ही यह application form भरा जा सकेगा। प्रवेश पाने के लिए प्रक्रिया का शुल्क 50 रुपए भी ऑनलाइन जमा करना होगा। एक बार registration fee जमाकर प्राप्त हुए transaction number से विभिन्न परिसरों, कॉलेजों और विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कई फॉर्म भरे जा सकते हैं।

पूरी तरह डिजिटल है प्रक्रिया —
कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि मौजूदा माहौल को देखते हुए प्रक्रियाओं को पूरी तरह से डिजिटल किया जा रहा है। इससे घर बैठे ही admission process होगी तो छात्रो को सहूलियत भी होगा। साथ ही भीड़—भाड़ लगने से भी बचा जा सकेगा। प्रक्रिया ऑनलाइन होने से विद्यार्थियों को महाविद्यालय या परिसरों में नहीं आना पड़ेगा।

ज्ञात रहे कि अब तक 2 हजार 184 विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। जिसमें MBPG College Haldwani and DSB Campus Nainital के लिए 626 एवं 415 छात्रों द्वारा अप्लाई किया गया है। online admission portal पर बीए एवं बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए सर्वाधिक 509 एवं 362 विद्यार्थियों ने registration कराया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments