ब्रेकिंग न्यूज : बिजली के करंट से झुलसे कोरोना संक्रमित युवक की मौत

0

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे एक कोविड संक्रमित युवक की शनिवार देररात को मौत हो गई। बताया गया कि युवक को गतमाह करंट लगा था व कुछ दिन एम्स अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। एम्स के डीन अस्पताल प्रशासन प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि गढ़ी, श्यामपुर निवासी एक 24 वर्षीय युवक को बीते महीने हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट लगा था,जिसके बाद उसे उस वक्त एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

उन्होंने बताया कि इस युवक की बाईं कोहनी काफी हद तक जल गई थी, साथ ही उसके पेट में आंतों में परफोरेशन था। उस समय उपचार के दौरान चिकित्सकों को युवक के अत्यधिक झुलस चुके अंग का कुछ हिस्सा काटना पड़ा था। इलाज के उपरांत युवक को मई माह के प्रथम सप्ताह में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि युवक कुछ शारीरिक दिक्कत होने पर बीती 27 मई को एम्स की कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में आया था। उन्होंने बताया कि युवक को सांस लेने में काफी तकलीफ थी,लिहाजा उसका कोविड-19 का सैंपल लेने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

जहां उसे उच्चस्तरीय उपचार दिया गया। 29 मई को युवक की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। प्रो. मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन के तीव्र करंट की वजह से ऋषिकेश के गढ़ी श्यामपुर निवासी 24 वर्षीय युवक की शनिवार देर रात मृत्यु हो गई जो । इसके बाबत मृतक के परिजनों के साथ ही स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से
click now

सीएनई मीडिया हाउस की दैनिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के सवाल देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS