HomeBreaking Newsबड़ा कदम : नशे के अवैध करोबारियों और नशेड़ियों की हमें इन...

बड़ा कदम : नशे के अवैध करोबारियों और नशेड़ियों की हमें इन नंबरों पर दें सूचना : एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

22 से 28 जून तक नैनीताल जनपद में चलाये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा स्कूली छात्र—छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ online zoom meeting की गई।

मिटिंग में एसएसपी ने सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के छात्र—छात्राओं तथा अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों, नशा करने के क्या- क्या कारण है, नशा करने वाले व्यक्ति के लक्षण क्या हैं, नशे की रोकथाम के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अभिभावक और शिक्षक बच्चों की देख-रेख के साथ सर्तक दृष्टि रखें। online zoom meeting में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं से नशे के संबंध में कई शंकाओं का भी उन्होंने समाधान किया।

Onlie Meeting SSP Nainital

उन्होंने कहा कि युवा समाज की रीढ़ हैं और इन्हें नशे की गिरफ्त में आने से बचाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आस—पास हो रही गलत गतिविधियों की सूचना पुलिस को देना भी एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है। समाज को यदि नशाखोरी से बचाना है तो एकजुट प्रयास करते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग देना होगा। साथ ही अपील की गयी कि यदि आस-पास कोई भी व्यक्ति नशा करता है या नशे कि कोई भी सामग्री बेचता है तो उसकी सूचना नि:संकोच नैनीताल पुलिस के हेल्प लाइन 7519051905 व 9719291929 पर तत्काल दें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments