HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सहायक प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति पर स्थानांतरित, स्टाफ ने दी...

Bageshwar News: सहायक प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति पर स्थानांतरित, स्टाफ ने दी विदाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भारतीय जीवन बीमा निगम बागेश्वर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत सौरभ डालाकोटी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन के साथ गढ़वाल मंडल स्थानांतरित होने पर शाखा कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने सौरभ डालाकोटी की कार्यशैली एवं व्यवहार की प्रशंसा करते हुए।उन्हें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति होने पर बधाई दी। साथ ही उनके हल्द्वानी मंडल से देहरादून में मंडल स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई देते हुए उन्हें प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी एन एस कार्की, सुरेश चंद्र नोगाई, विकास अधिकारी पी सी उपाध्याय, नमीश जोशी, राकेश पाठक, देवेंद्र पाठक, चन्द्र शेखर काण्डपाल, चन्द्र शेखर पाठक, रोहित कुमार,नंदन सिंह धामी, बिपिन चन्द्र तिवारी, गौरव वर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद उपाध्याय ने किया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments