अल्मोड़ा। यहां अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि मरीज को करीब 11.30 से 12 बजे दोपहर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेफर करने का कारण मरीज को सांस लेने में तकलीफ होना था। बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर करने की जरूरत पड़ी। इधर बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव यह मरीज ताड़ीखेत विकासखंड का है। बीते दिनों इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यहां यह बता दें कि अल्मोड़ा जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45 पहुंच चुकी है। यहां से कुल 831 सैम्पल भेजे गये हैं, जिनमें से 702 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 84 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज भी 19 सैम्पल भेजे गये हैं। दो लोग यहां स्वस्थ भी हुए हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।