HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आपदा से मकान क्षतिग्रस्त हुआ, तो मदद को पहुंची रेडक्रास...

Bageshwar News: आपदा से मकान क्षतिग्रस्त हुआ, तो मदद को पहुंची रेडक्रास सोसायटी

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


रेडक्रॉस सोसाइटी बागेश्वर लगातार आपदा पीड़ितों के सहायतार्थ के लिए आगे आ रही है। गरुड़ के घेटी में बीते दिन रविवार को पुष्कर राम पुत्र शिवराम का मकान भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी सूचना मिलते ही रेडक्रॉस के स्वयंसेवियों ने पीड़ित की सहायता के लिए उनके घर जाकर आपदा राहत सामग्री प्रदान की। बागेश्वर के जौलकांडे में तारा राम और हरीश राम के घर जाकर दोनों आपदा प्रभावितों को आपदा राहत सामग्री प्रदान की। इस दौरान जिला सचिव आलोक पांडे ने मानवता की सच्ची सेवा को ही रेडक्रॉस का मूलभूत सिद्धांत बताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सहायता और उनके हर संभव मदद के लिए बागेश्वर रेडक्रास सोसाइटी हमेशा तत्पर है। इस दौरान वाइस चेयरमैन संजय साह, रेड क्रॉस के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी, दीपक पाठक, शंकरलाल टम्टा, प्रमोद जोशी, हरीश दफौटी, राजेन्द्र प्रसाद कांडपाल आदि मौजूद रहे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments