HomeBreaking NewsCrime News : लड़की को बहुत महंगी पड़ी social media में अंजान...

Crime News : लड़की को बहुत महंगी पड़ी social media में अंजान युवक से दोस्ती, पहले दुराचार किया, फिर रचाया ब्याह और छोड़ कर भाग निकला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

युवती को सोशल मीडिया में अंजान युवक से दोस्ती बहुत महंगी पड़ी। युवक ने उसे blackmail कर आगरा बुलाकर उसके साथ एक होटल में दुराचार किया। अगले दिन ब्याह रचाया और फिर छोड़कर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

घटनाक्रम के अनुसार मूल रूप से दिल्ली और वर्तमान में जयपुर की रहने वाली एक युवती की शेयर चैट नाम के एक आनलाइन चैटिंग एप के माध्यम से आगरा के एक लड़के से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती फिर कुछ ऐसे परवान चढ़ी की लड़की अपने दोस्त पर इतना ज्यादा भरोसा करने लगी कि वीडियो चैट में उससे हर दिल की बात शेयर करने लगी, लेकिन युवक शातिर था उसकी हर चैट सेव कर लिया करता था।

Crime News : पत्नी की गंदी वीडियो—फोटो सोशल मीडिया में कर दी अपलोड, पति गिरफ्तार

फिर अचानक एक दिन वह वक्त आया जब इस लड़के ने अपना असली रूप दिखया। लड़की ने भरोसे में आकर बहुत भारी गलती कर दी थी। जिसका लाभ उठाते हुए उसने उसके मैसेज व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुुए लड़की को आगरा बुला लिया। लड़की सब कुछ सेटल करने के लिए सीधे आगरा चली गई। लड़का वहां उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने रात भर युवती के साथ दुराचार किया। फिर अगली सुबह जब लड़की ने ​पुलिस में जाने की चेतावनी दी तो उसने लड़की के साथ चुपचाप एक मंदिर में ब्याह रचा लिया, लेकिन फिर वह एक ही घंटे के बाद वहां से फरार हो गया।

युवती ने मामले की रिपोर्ट सिकंदराबाद कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि दुराचार का आरोपी युवक श्याम विहार कालोनी, नराइच निवासी प्रमोद कुमार है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़के पर युवती को ब्लैकमेल करने व दुराचार सहित कई गम्भीर आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़ने ने गत 01 मई को युवती को फोन किया था। जिसमें उसने लड़की से अपने सभी प्रमाणपत्र और रूपये लेकर आगरा बुलाया। उसने लड़की की कई ऐसी चैट सेव कर ली थी, जिसकी बदौलत वह आसानी से युवती को ब्लैकमेल करने में सफल हो गया। उसके डर से लड़की आगरा आ गई। जहां आरोपी उसे सिकंदरा इलाके के एक होटल में ले गया। रात भर उसने लड़की की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुराचार किया।

सुबह लड़ने ने युवक से कहा कि उसका सब बर्बाद हो गया है अगर वह उससे शादी नही करता है तो वह पुलिस के पास जायेगी। जिससे डर कर इस लड़ने ने एक मंदिर में उससे शादी कर ली। फिर कुछ दिन बाद मिलने की बात कहकर गायब हो गया। वह जब भी लड़से से उसे अपनाने की बात कहती तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगता। साथ ही उसने लड़की के सभी सार्टिफिकेट भी अपने पास रख लिये थे। जब लड़का वापस नही लौटा तो युवती ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी।

पुलिस उपाधीक्षक हरी पर्वत दीक्षा सिंह ने मीडियो को जानकारी देते हुए बताया कि सिकंदरा इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस अपनी अग्रिम कार्रवाई कर रही है। इधर पुलिस ने युवा पीढ़ी से सोशल मीडिया में किसी भी अंजान से दोस्ती नही करने की अपील की है।

उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 3642 एक्टिव केस, आज 274 नए मामले, 515 मरीजों ने जीती जंग

नैनीताल : डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने जनपद में कोविड कर्फ्यू को लेकर जारी किये सख्त दिशा-निर्देश, विस्तार से जानिये क्या हैं आदेश….

Breaking रुद्रपुर अपडेट : जमीनी विवाद को लेकर हुई दो भाइयों की हत्या, शहर में हड़कंप

रामनगर : संपर्क क्रांति की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कान में लगाये था हेडफोन, नही सुन पाया ट्रेन की आवाज़

उत्तराखंड : 22 जून से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की प्रक्रिया, मंत्री सुबोध उनियाल ने किया इशारा, लेकिन रखी यह शर्त….

Rudrapur : SSP ने किए 4 दरोगाओं और 35 सिपाहियों के तबादले, देखें लिस्ट

Uttarakhand : सरकार ने लिया अपना फैसला वापस, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा स्थगित

Haldwani : पति को लग गई पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी, प्रेमी ने रास्ते से हटाने को कर दिया कत्ल, पढ़िये पुलिस से क्या बोला हत्यारा….

Uttarakhand Breaking : महिला ने कुल्हाड़ी के वार से पति की कर दी निर्मम हत्या, गिरफ्तार

कोविड कर्फ्यू, बड़ा अपडेट : जारी हुई फाइनल SOP, अब यह हैं कर्फ्यू को लेकर अंतिम निर्देश, दैनिक रूप से खुलेंगी यह दुकानें…पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments