देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में संचालित निजी रेडियोलॉजी सेंटरों में सीटी स्कैन के रेट बदलाव किया है।
ADVERTISEMENTS
सचिव पंकज कुमार पांडे ने जारी आदेशों के अनुसार आम जनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के मुताबिक राज्य में संचालित निजी रेडियोलॉजी सेंटरों में यह आदेश लागू होंगे।
आदेश के मुताबिक सीटी स्कैन के रेट HRCT THORAX LESS THAN 16 SLICE 2800 रुपये और HRCT THORAX MORE THAN 16 SLICE 3200 रुपये कर दिया गया है।