HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : आज शाम तक बदल जाएंगे कई जिलों के रंग,...

ब्रेकिंग न्यूज : आज शाम तक बदल जाएंगे कई जिलों के रंग, रेड जोन में जा सकते हैं कई जिले

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। अब तक ओरेंज जोन में चल रहे प्रदेश के सभी जिलों में से कई जिले आज शाम तक रेड जोन में जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने साफ कहा कि बैठक में जोनों के रंग को लेकर भी चर्चा हुई और तय किया गया कि जिन जिलों में कोविड —19 के मरीजों की संख्या दूसरे जिलों से बहुत अधिक है उन्हें रेड जोन में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज शाम तक इसका निर्धारण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड 19 पर कैबिनेट ने चर्चा की है। कितने सेंपल अभी तक जांच को भेजे गए और उनके से मितने निगेटिव आए इस पर भी कैबिनेट ने बात की। 602 केस पॉजिटिव आये हैं। कोविड-19 को लेकर उत्तराखंड कैबिनेट में गंभीरता से चर्चा की गई। जोन का निर्धारण किस तरीके से किया जाता है इस बात पर भी गंभीरता से चर्चा की गई,आज शाम तक उत्तराखंड के जोन में परिवर्तन हो सकता है। कई जिले रेड जोन में जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments