HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: धौलादेवी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने दन्या पेट्रोल पंप पर किया...

Almora News: धौलादेवी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने दन्या पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन, महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेसी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
डीजल—पेट्रोल एवं खाद्य तेल के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने दन्या पेट्रोल पंत के समीप प्रदेर्शन कर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर पांडे की मौजूदगी में धौलादेवी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ।

धरना—प्रदर्शन के जरिये कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने लोगों से महंगाई, बेरोजगारी को दूर करने का वादा किया था। लेकिन आज वही भाजपा सरकार में बैठ कर डीजल, पेट्रोल तथा रसोई खाद्य तेल के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता की जेब में डाका डालने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में डीजल पेट्रोल जहां 40 से 45 रूपये लीटर था, वह आज 100 रूपये के करीब पहुंच गया है। गैस के दामों में कांग्रेस शासनकाल में 400 रूपये के प्रति सिलेंडर थे, तो आज नौ सौ रूपये के करीब कर दिया है।

Almora : बाजार आये व्यक्ति की जेब से पर्स निकाल फरार हुआ जेबकतरा, एक हिस्ट्रीशीटर पर शक

ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने सभी कांग्रेसियों का आह्वान किया कि संगठित होकर भाजपा की वादा खिलाफी एवं झूठे आश्वासनों का पुरजोर विरोध करना होगा। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष खीमानंद पांडे, हरीश चंद्र जोशी, धन सिंह, संतोष प्रसाद आर्य, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी आनंद बल्लभ जोशी, कुंदन सिंह गैड़ा, गणेश पांडे, दिनेश जोशी, जिला संयोजक सोशल मीडिया दिनेश जोशी, जिला संगठन मंत्री ललित गैड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट विधानसभा अध्यक्ष आईटी सेल, किशन राम, रमेश नाथ, गोपाल सिंह, प्रकाश राम, प्रधान मनोज राम, रमेश नाथ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गणेश पांडे, गोपाल राम व जगदीश राम सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

उत्तराखंड कोरोना मुक्ति की तरफ : आज 1614 मरीजों ने जीती जंग, 287 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments