नई दिल्ली/सीएनई। कोरोना माहमारी के संकट के बीच मानसून भी धीरे—धीरे आगे बढ़ रहा है। कड़कड़ाती बिजली, घनघोर काली घटाओं व झमाझम बारिश के साथ ही कई तरह की बीमारियों का भी बरसात में अंदेशा है। उत्तराखंड में मानसून 20 जून को दस्तक दे सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती स्थिति बनने की वजह से दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल में अगले माह एक जून को दस्तक देगा। इसके बाद जल्द ही पूरे भारत में मानसून अपना असर दिखाना शुरू करने वाला है।. मौसम विभाग के मुताबिक सबसे पहले मॉनसून केरल में एंट्री करेगा. दिल्ली तक पहुंचने में इसे समय लग सकता है। यहा एंट्री 25 से 30 जून के बीच होने की संभावना है। बहरहाल, बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण मॉनसून की प्रगति में मदद मिलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 5 जून को गोवा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में, 10 जून को महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार में 15 को मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 20 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है। हालांकि, 25 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हिमाचल में मॉनसून के छा जाने की संभावना है। यानी उत्तर प्रदेश और गुजरात में जून के अंत में जबरदस्त बारिश हो सकती है। अलबत्ता मॉनसून के आगमन के साथ ही डेंगू जैसी बीमारियों के भी पहुंचने की आशंका पूर्व में ही जाहिर की जा चुकी है।
मौसम अलर्ट : उत्तर भारत में जल्द ही पहुंच जायेगा मॉनसून, उत्तराखंड में 20 जून से देगा दस्तक
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

